September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

परिजनों को बिना बताए घर से निकली युवती अब तक लापता,शादी भी हो गई थी तय,,,परिजन परेशान…

राजपुर। करीब चार दिनों पुर्व घर से बिना बताए निकली युवती की अब तक कोई सुराग नही मिलने से परिजन परेशान हैं।परिजनों ने राजपुर थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है परंतु अब तक युवती के बारे में कोई जानकारी नही मिल सकी है।


   राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमदरी ढपईच पारा निवासी कु सरिता अगरिया पिता शैलेश अगरिया उम्र 18 वर्ष 3 अप्रेल की भोर करीब 4 बजे घर मे किसी को बिना बताए कहीं चली गई।सुबह जब परिजनों ने घर मे युवती को न पाकर खोजबीन शुरू की और आसपास पता करने पर पता चला कि युवती सरिता भोर में काले रंग की साड़ी पहनकर अकेली जा रही थी।जिसके बाद परिजनों ने उसके मोबाईल पर फोन किया तो युवती ने दुकान जाने की बात कही।काफी देर बाद भी जब वह घर नही पहुँची तो परिजनों ने दुबारा उसके नम्बर पर फोन किया तो युवती ने कहा कि वह घर पहुँच रही है लेकिन उसके बाद उसका मोबाईल बंद आने लगा। जिसके बाद परिजनों ने गाँव के आसपास उसके सहेलियों तथा अपने रिश्तेदारों के यहाँ पता किया परंतु जब युवती का कहीं पता नही चला तो परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजपुर थाने में दर्ज कराई है।


    परिजनों ने बताया कि कु सरिता की शादी भी तय कर दी गई थी। 23 अप्रैल को मंडप व 25 अप्रैल को शादी थी। उसने शादी में अपने लिए कपड़ा की खरीददारी भी की थी। ग्राम ओकरा के हाई स्कूल में नवमी की पढ़ाई कर रही युवती ने करीब 4 वर्ष पहले ही पढ़ाई छोड़ चुकी थी। परिजनों ने बताया कि कुमारी सरिता की लंबाई लगभग 5 फीट रंग गोरा एवं काले रंग की साड़ी पहनकर घर से निकली है एवं उसने मोबाइल भी साथ में रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!