July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवलाइफस्टाइल

सराइटोला में हाथी ने दो घर तोड़ा,,,परिजनों ने भागकर बचाई जान…

पत्थलगाँव। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र  में जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाते हुए 2 लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज भी खा गए। एक घंटा गांव में जमकर उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी जंगली हाथी सराइटोला के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। जिससे इस बरसात के दिनों में ग्रामीण घर से बाहर रतजगा करने को मजबूर है।

     
    जानकारी के अनुसार बीती देर रात हाथी ने उत्पात मचाया। इस दौरान घर गिरने की आवाज सुन सराइटोला निवासी भूखल यादव पिता लीलाधर यादव जब बाहर निकला तो देखा की एक जंगली हाथी उसके घर को तोड़ रहा है। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ घर से भाग कर जान बचाई।वहीं जंगली हाथियों ने गांव के ही लाल साय पैंकरा पिता मोहन पैंकरा के घर को भी ध्वस्त कर दिया।परिजनों ने बताया कि जंगली हाथी ने उसके घर को ध्वस्त कर दिया है। घर मे रखें अनाज को चट कर दिया है।इससे पूर्व में पेमला में हाथी ने एक रात में करीब चार घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था,वही सराइटोला में 1 घर को तोड़ दिया था। बीते तीन दिन के अंदर हाथियों ने करीब आधा दर्जन को घरों को ध्वस्त कर घर मे रखें अनाज को चट कर दिया है। लगातार हाथियों के उत्पात से लोग डर के साए में जीने को मजबूर है।खेती बाड़ी के दिनों में किसान खेतो में जाने से डर रहे है।आपको बता दें कि बीते एक पखवाड़ा से वन परिक्षेत्र में दो हाथियों डेरा जमाए हुआ है। राहत की बात यह है कि बीती रात कांसाबेल क्षेत्र में एक हाथी चला गया हैं। रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि वन अमला हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग हाथियों को गांव से भगाने में जुटी हुई है। लोगों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक हाथी कांसाबेल वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!