September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

स्ट्राबेरी की खेती से जिले को मिल रही है विशेष पहचान

बलरामपुर

     विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के रामानुजगंज स्ट्राबेरी की खेती हेतु किसानों के लिए एक उभरता हुआ क्षेत्र साबित हो रहा है। स्ट्राबेरी की बढ़ती कीमत और लोगो में फल के लोकप्रिय होने के कारण इसकी खेती के द्वारा किसानों को लगातार मुनाफा प्राप्त हो रहा है। इसके कारण आज के समय में अधिक से अधिक किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करने हेतु आगे आ रहे है। अच्छी जलवायु और 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के कारण रामानुजगंज में स्ट्राबेरी का अधिक पैदावार होता है। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ लेकर लगभग 20 से 25 एकड़ भूमि में मल्चिंग एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग कर खेती कर रहे हैं। अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु पौध रोपण से पहले मृदा में पर्याप्त मात्रा में गोबर खाद का उपयोग करते हैं। जिससे स्वस्थ पौधा का विकास होता है तथा प्रति एकड़ 26 हजार पौधे कि रोपाई की गई है इन कृषकों द्वारा प्रतिदिन 4 से 5 क्विंटल फल का तोड़ाई किया जाता है स्ट्राबेरी कि खेती के समस्त कार्यो को करने के लिए यहां के स्थानीय लोगां को नियुक्त किया गया है। जिससे उन्हे रोजगार प्राप्त हो रहा है तथा लोगो को अपने ही अंचल में रोजगार मिलने से खुशी की लहर है। यहां उद्यानिकी विभाग के अधिकारियां द्वारा लगातार खेती से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिससे किसान उन्नतश्शील बनते जा रहे हैं। स्ट्राबेरी फल 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से स्थानीय बाजार एवं अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर तथा कलकŸा जैसे बडे़ महानगर में विक्रय किया जा रहा है। जिससे इन कृषकों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो रहा है और जिले के अन्य कृषकां को खेती में नई पद्धती अपनाने हेतु उदाहरण देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!