September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

बस ने मारी पार्षद के कार को जबरदस्त ठोकर,,,पार्षद महेन्द्र गुप्ता हुए बुरी तरह घायल…

राजपुर। नगर के अग्रवाल धर्मशाला के पास एक बस ने कार को जबरदस्त ठोकर मार दी है। दुर्घटना में जहाँ कार के परखच्चे उड़ गए वहीँ चालक को गंभीर छोटे आई है। घटना पश्चात राजपुर के लोगों ने घायल युवक को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार पश्चात उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।


घटना देर शाम लगभग 8 बजे की है सन्ना से रायपुर जाने वाली पॉपुलर बस क्रमांक CG 15 DN 8886 अपने निर्धारित समय से रायपुर जा रही थी। बस कुसमी मार्ग से अंबिकापुर की तरफ जा रही थी बस जैसे ही राजपुर के अग्रवाल धर्मशाला के समीप पहुंची ठीक उसी वक्त पानी टंकी से खुटहनपारा की ओर जाने वाली सीसी सड़क में नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद महेंद्र गुप्ता उर्फ बदरू अपनी जाइलो वाहन क्रमांक CG 10 FA 1072 में खुटहनपारा की ओर जा रहे थे।

   तभी अग्रवाल धर्मशाला के पास रोड क्रॉसिंग के दौरान बस ने जाइलो कार को जबरदस्त होकर मार दी। बस की ठोकर से जाइलो कर हवा में उछलते हुए करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में जाकर गिरी। घटना में पार्षद महेंद्र गुप्ता को सर एवं शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई है। पार्षद महेंद्र गुप्ता के कनपटी के पास गंभीर चोटे आई है।घटना के पश्चात वहां खड़े जनपद सदस्य नीरज तिवारी एवं अन्य स्थानीय लोगों ने मिलकर महेंद्र गुप्ता को तत्काल दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर उपचार हेतु पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महेंद्र गुप्ता के प्राथमिक इलाज पश्चात उसे तत्काल अंबिकापुर रेफर कर दिया है।

घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्षद महेंद्र गुप्ता से मिलने के लिए नगर वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

देखें लाइव वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!