
सरगुजा/आर सोनी/नमन सोनी:-सरगुजा के बतौली में शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने बुल्डोजर चलाकर कारवाई की है,,,दरअसल सरगुजा के बतौली-शांतिपारा तहसील कार्यालय,स्कूल कैंपस और मुख्य मार्ग एनएच43 से लगें बड़े एरिया में शासकीय भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था।
वहीं इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन सहित सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से की थी,वहीं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के निर्देश पर सीतापुर एसडीएम रवि राही,बतौली तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया है,
वहीं शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर चलने के बाद कब्जाधारी भू-माफियाओं में हड़कंप मचा है।




