July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
क्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जला देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जला देने वाले फरार आरोपी पर पुलिस चौकी वाड्रफनगर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मोरन चौक से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर निवासी रामप्रसाद अगरिया पिता सोहर साय उम्र 33 वर्ष जाति अगरिया द्वारा दोपहर लगभग 01.00 बजे अपनी पत्नी नेहा उम्र 28 वर्ष के उपर चरित्र शंका करते हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट करते हुए उसका हाथ पैर बांध कर घर में रखे पेट्रोल को उसके उपर छिड़ककर माचिस मारकर आग लगा दिया जिससे कि वह बुरी तरह से झुलस गई जिसे आसपास के लोगों के माध्यम से वाड्रफनगर 100 विस्तरीय अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा नेहा को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी पति रामप्रसाद अगरिया के विरूद्ध चौकी वाड्रफनगर में धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी दिनांक 23. 11.2023 को मोरन चौक में बस पकड़कर अन्यत्र फरार होने की फिराक में था इस दौरान चौकी वाड्रफनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोरन चौक से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है इस कार्यवाही में उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह चौकी प्रभारी वाड्रफनगर, संजीव कुमार सिंह बजरंग सिंह उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!