आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर
जिला बलरामपुर के रक्षित आरक्षी केंद्र में नवीन शासकीय वाहनों को पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झण्डी

बलरामपुर। इकाई को पुलिस मुख्यालय रायपुर अटल नगर रायपुर के आदेश के तहत दिनांक 14.08.2025 के माध्यम से कुल 15 हल्के चार पहिया वाहन आबंटित की गई थी। जिसे संग्रहण कर पुलिस अधिक्षक वैभव बेंकर, द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्र्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन एवं उप निरीक्षक संतोष प्रसाद (एम.टी) , सहायक उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह जिला बलरामपुर एवं अन्य संबंधित थाना चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर कुल 14 थाना, चौकी को नवीन बोलेरो वाहनों को क्षेत्र में कुशल कानून व्यवस्था की सफल संचालन, विभागीय कसावट,थाना को कार्य के दौरान सहूलियत के मद्देनजर तथा ड्यूटी के संबंध में प्रभारियों व वाहन चालकों को निर्देशित करते हुए वाहन उपलब्ध कराई गई।




