July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया ध्वजारोहण,,,दी राष्ट्रीय ध्वज को शस्त्र सलामी…

बलरामपुर। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के प्रांगण में प्रातः 08.00 बजे ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को शस्त्र सलामी दी गई। ध्वजारोहण कार्यकम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से पूर्ण करने को देशभक्ति की संज्ञा देते हुए सभी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने निर्देशित किया गया। प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को अपने उत्तम कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए जिले की बेहतरी के लिए कार्य करने, सामाजिक बुराईयों से स्वयं दूर रहने तथा समाज को दूर रखने के लिए समुचित प्रयास करने, अपने निजी जीवन में शान्तिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण व्यवहार का आदर्श प्रस्तुत करने कहा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर चन्द्रेश सिंह ठाकुर द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण लगन एवं मेहनत से अपने कार्य को संपादित करने कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!