July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने किया नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा,,,स्कूलों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं को थल सेना,वायु सेना,अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने किया प्रोत्साहित…

बलरामपुर। 31 जनवरी को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना/चौकी/कैम्पों का भ्रमण कर थाना/चौकी एवं कैम्पों में तैनात जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों एवं जवानों को गस्त पेट्रोलिंग एवं कर्तव्यों क निर्वहन के दौरान पूर्णतः सतर्कता बरतने कहा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों से कहा गया कि, जब हम नक्सल एरिया में गस्त/पेट्रोलिंग एवं अन्य ड्यूटी के लिए जाते हैं, हमे अपने आंख कान खुले रखें, किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित कई स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को थल सेना, वायु सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने कहा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजगार कार्यालय बलरामपुर द्वारा तैयार कराए गए पोस्टर-बैनर को छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को वितरित कर सम्पूर्ण भर्ती प्रकिया एवं आवेदन भरने की प्रकिया के संबंध में विस्तार से बताया एवं समझाया गया तथा अग्निवीर भर्ती परीक्षा में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने कहा गया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा छछात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि, वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस जिला बल में आरक्षक पद के लिए ऑनलाईन आवेदन रजिस्टेशन की प्रकिया शुरू है, भर्ती प्रकिया संबंधी जानकारी के लिए आप सभी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि, आगामी दिनों में जिला पुलिस मुख्यालय, बलरामपुर में पुलिस भर्ती की तैयारियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन किया जावेगा जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले युवाओं को फिजिकल एवं लिखित परीक्षा की तैयारी संबंधी निःशुल्क तैयारी कराई जावेगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विशेष टिप्स दिए गए जैसे परीक्षा की तैयारी के सही तरीके, सभी विषयों का अध्यन करने तथा अपने अन्य महत्वपूर्ण अनुभव को छात्र-छात्राओं से साझा किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत आगे पढ़ाई के लिए कौन-कौन से कोर्स किए जा सकते हैं जैसे NEET, JE, CLAT आदि की तैयारी करने के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। उन्होने कहा कि 10वीं उत्तीर्ण करने उपरांत अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें तया अपने लक्ष्य को केन्द्रबिन्दु बनाकर स्टेप बाई स्टेप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, आप सभी भाग्यशाली है कि, इतने बड़े स्कूल में पढ़ रहें हैं, प्रत्येक विषय को पढ़ाने के लिए अलग-अलग शिक्षक हैं तथा लगभग सारे आवश्यक संसाधन उपलब्ध है।मैं तो एक छोटे से स्कूल में पढ़कर आया हूँ, जहां सिर्फ 06 विद्यार्थी थे तथा हमें सभी विषयों को पढ़ाने के लिए केवल 01 ही शिक्षक हुआ करते थे, जहां से पढ़ाई करके मैं यहां तक पहुंचा हूँ।कोई भी छात्र अगर ठान ले तो लगन-मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है, चाहे वह लक्ष्य कोई भी हो-कितना भी बड़ा हो।


पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से कहा गया कि, वायु सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की ऑन लाईन प्रकिया शुरू हो चुकी है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित महिला एवं पुरुष आगामी 06 फरवरी, 2024 तक वायु सेना की वेबसाईट agnipathvayu.cdac.in में जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
इसी प्रकार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की ऑन लाईन प्रकिया शुरू हो रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के युवा आगामी 08 फरवरी, 2024 से 21 मार्च, 2024 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से कहा कि, वायुसेना भर्ती हेतु इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय अथवा राज्य शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष गणित, भौतिकी अथवा अंग्रेजी विषय से 50 प्रतिशत अंक के सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। भर्ती प्रकिया संबंधी विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसार्टड पर आपको मिल जाएगी।


पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं से कहा गया कि, आगामी दिनों में जिला पुलिस मुख्यालय, बलरामपुर में पुलिस भर्ती की तैयारियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन किया जावेगा जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले के युवाओं को फिजिकल एवं लिखित परीक्षा संबंधी निःशुल्क कराई जावेगी तैयारी।साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने आस-पास के लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!