
राजपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनार समाज द्वारा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम महुआपारा स्थित सोनार समाज के भवन से विशाल रैली के रूप में निकल गया जो नगर के गेऊर हरीतिमा में जाकर समाप्त हुआ।
सोनार समाज द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने समाज का वार्षिक उत्सव मनाया गया।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राजपुर के महुआपारा स्थित सोनार समाज के भवन से भव्य रैली निकाली गई। ढोल नगाड़ा और बाजे गाजे के साथ निकल गई इस भव्य रैली में बच्चे बुजुर्ग महिलाओं पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भगवा वस्त्र पहने समाज के लोगों ने रैली के दौरान जय श्री राम के जमकर नारे लगाए। सोनार समाज द्वारा निकाली गई रैली राजपुर के महुआपारा से प्रारंभ होकर गेउर हरीतिमा में समाप्त की गई जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गेऊर हरीतिमा में आयोजित सोनार समाज के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात कार्यक्रम में सूरजपुर अंबिकापुर बलरामपुर सीतापुर शंकरगढ़ व कई अन्य जगह से पहुंचे समाज के पदाधिकारियों व अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने कई आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के दिवंगत आत्माओं के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

इस दौरान समाज के संभाग अध्यक्ष शिवराम सोनी प्रदेश के पूर्व प्रमुख सलाहकार सुरेश सोनी सरगुजा के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सोनी सूरजपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन सोनी बलरामपुर अध्यक्ष नरेश सोनी भिलाई समाज से महासचिव गणेश सोनी प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी सोनी प्रतापपुर के युवा अध्यक्ष संतोष सोनी जशपुर के जिला अध्यक्ष विजय सोनी बलरामपुर महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनी जवाहर सोनी अंबिका सोनी राजू सोनी राजपुर ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेश सोनी रामाशीष सोनी अशोक सोनी दिनेश सोनी शंकर सोनी राजेश सोनी कृष्णा सोनी रमेश सोनी सहित सोनार समाज राजपुर से अरुण सोनी रंजीत सोनी संजय सोनी संतोष सोनी(सरनापारा) राजकुमार सोनी संतोष सोनी (बूढ़ाबगीचा) रिंकू सोनी सुजीत सोनी अजीत सोनी जितेंद्र सोनी बबुआ सोनी सहित भारी संख्या में सोनार समाज के महिलाएं बच्चे बुजुर्गों एवं युवा शामिल थे।



