September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कोई घोड़े पर सवार होकर,तो कोई पहाड़ी रास्तों पर चलकर, तो कोई नदी पार कर पहुंचा मतदान करने,,,अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाती अनोखी तस्वीर…

बलरामपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 में 07 मई मतदान दिवस जिले में विभिन्न प्रकार की अनोखी तस्वीरें निकलकर आयी, जो की लोकतंत्र के महापर्व में लोगों के लिए कौतूहल पूर्ण रहा। जिसके अंतर्गत विधानसभा 07-रामानुजगंज के ग्राम सागरपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 178 में देखने को मिला। जिसमें सागरपुर निवासी मतदाता परिमल डे आधुनिकता की चकाचौंध दुनिया से परे हटकर घोड़े पर सवार होकर मतदान करने आये। उन्होंने मतदान कर लोगों को अवश्य मतदान करने का संदेश भी दिया।

   परिमल डे एक पशुपालक हैं, उनके पास करीब 150 से अधिक बकरियां है और वे घोड़े पर ही सवार होकर अपने बकरियों को चराते हैं। इस तरह घोड़े पर सवार होकर मतदान करने मतदान केन्द्र पर पहंुचना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। ‘‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नही होती’’ इस वाक्यांश को चरितार्थ करते हुए विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत बचवार के ग्रामीण पहाड़ी दूर्गम रास्तों पर 08 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केन्द्र पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने पहुंचे।

   उन्होंने मतदान कर यह संदेश दिया कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है, इसलिए मतदान अवश्य करना चाहिए। इसी प्रकार विधानसभा 08-सामरी के विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत अमेरा में भी मतदाताओं ने नदी पार कर मतदान करने मतदान केन्द्र पहुंचे। ग्राम अमेरा के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के ग्रामीणों ने मत देकर जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!