August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तार
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

स्काउट एवं गाइड के तहत सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन,,,दी गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी…

बलरामपुर। भारत स्काउट गाइड रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं संसदीय सचिव व राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल. पटेल के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड जिला संघ बलरामपुर का बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रशिक्षण केन्द्र भेलवाडीह में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य सचिव कैलाश सोनी एवं जिला मुख्य आयुक्त विकास कुमार उपस्थित रहे।

जिला मुख्य आयुक्त विकास कुमार अम्बष्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा की इस प्रशिक्षण शिविर में आपको स्काउट गाइड के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रशिक्षण के रूप में दी जाएगी। जिसे आपको पूरी गंभीरता से लेते इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर बच्चों तक पहुंचाएं। इसके साथ ही राज्य सचिव कैलाश सोनी ने परीक्षार्थियों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा उन्होंने स्काउट प्रशिक्षण की पद्धति एवं उसके महत्व को रेखांकित किया। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय संचालित होगी। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखण्डों से 70 स्काउटर एवं गाइडर शामिल हुए। इस अवसर पर आर.डी. पटेल, बेलभद्र देवांगन, अरूण कुमार पटेल, श्रीमती अनिता एक्का, श्रीमती सोनिया ओयमा सहित अन्य स्काउट एवं गाइड के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!