July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

माँ संतोषी माता की द्वितीय वार्षिक उत्सव का हुआ समापन,,,स्कूली बच्चों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र…

राजपुर। रविवार को महामाया मंदिर प्रांगण में माँ संतोषी मंदिर की द्वितीय वार्षिक उतसव बड़ी धूमधाम के साथ भक्ति भाव से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर की आकर्षक साज सज्जा के साथ हवन पूजन पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।द्वितीय वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूल के बाल कलाकारों ने भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।


   माँ संतोषी माता की द्वितीय वार्षिक उत्सव रविवार को पूरे विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। दो वर्ष पुर्व नगर के समाज सेवी व कम्बल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल द्वारा महामाया मंदिर परिसर में माँ संतोषी माता के मंदिर की स्थापना की गई थी। रविवार को माँ संतोषी माता के मंदिर की 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंदिर प्रांगण में संतोषी माता की द्वितीय वार्षिक उत्सव मनाई गई।


अवसर पर पर माँ संतोषी माता की मंदिर को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया था। संतोषी माता के द्वितीय वार्षिक उत्सव पर विगत 6 फरवरी से अखंड हरे रामा हरे कृष्णा का कीर्तन किया जा रहा है जो आज समाप्त हो गई।माँ संतोषी माता के मंदिर में हरे रामा हरे कृष्णा पाठ के समाप्ति के बाद हवन पूजन कार्यक्रम पश्चात विशाल भंडारा किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये। इस अवसर पर स्कूल के बाल कलाकार द्वारा भक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की। बाल कलाकरो द्वारा भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षक का केंद्र रहा जिसे देखने के लिए भारी भीड़ रही।

सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिए स्कूली कलाकारों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन राशि के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए सभी स्कूली कलाकारों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरुस्कार DAV स्कूल को 5100 नगद द्वितीय पुरुस्कार ज्ञान सागर स्कूल को 3100 नगद एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रेरणा पब्लिक स्कूल को 2100 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया एवं शेष सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 नगद दिया गया। इस दौरान समाज सेवी अशोक अग्रवाल आकाश अग्रवाल सहित उनके पूरा परिवार नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह प्रदीप जायसवाल अनिल गुप्ता राधेश्याम अग्रवाल मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा सहित उनके इष्ट मित्रों एवं अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!