लोकार्पण व शिलान्यास दौरान प्रोटोकॉल पालन नही करने पर सामरी विधायक ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार,,,कहा पहले जैसा नही चलेगा…देखें पूरी वीडियो

कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी में 24 अगस्त को क्षेत्र में विभिन्न कार्यो के लिए 4 करोड़ 82 लाख 16 हजार के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज को बनाया गया था और सामरी विधायक को कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया था।स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग की संयुक्त कार्यक्रम में सामरी विधायक को कार्यक्रम से एक दिन पहले फोन के माध्यम से जानकारी दी गई जिससे सामरी विधायक भड़क गई और विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
दरअसल पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड का है जहां जनपद कार्यालय परिसर में 24 अगस्त को एक विभागीय कार्यक्रम रखा गया था जहां 4 करोड़ 82 लाख 16 हजार की लागत से कुसमी नगर पंचायत में कुल 4 करोड़ 82 लाख 16 हजार की 100 सीटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास , वेडमिनटन ऑटोडोरियम का लोकार्पण सहित आस्ता कुसमी 133 के वी विद्युत स्टेशन का लोकार्पण सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करना था।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंचें थे।मुख्य रूप से यह स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग की संयुक्त कार्यक्रम था जिस पर स्थानीय विधायक उद्धेश्वरी पैकरा को पहले से इसकी जानकारी नहीं दिया गया था।कार्यक्रम के दिन ही कुसमी एसडीएम के द्वारा सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को फोन के माध्यम से जानकारी दी गई और उन्हें बुलाया गया बस यही बात विधायक को अच्छी नहीं लगी और मंच से ही अधिकारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाते हुए समझाने लगे और यह चेतावनी भी दे डाली कि विधानसभा क्षेत्र में किसी विभाग के कार्यक्रम में पहला प्रोटोकॉल स्थानीय विधायक ही होता है इस चीज को विभाग के अधिकारी कतई ना भूले। पूर्ववर्ती सरकार में जैसे भी किया जैसा भी चलाए लेकिन अब प्रदेश सहित केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है अब ऐसा नहीं चलेगा। इस वीडियो में विधायक ने क्या कहा आप भी सुनिए।
देखें पूरी वीडियो



