May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
खेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का किया गया आयोजन,,,जनप्रतिनिधि कलेक्टर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूली बच्चे हुए शामिल…

बलरामपुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर में 14 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।


      स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन पुराना बस स्टैण्ड से शुरू हुआ और नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने स्वतंत्रता दौड़ में शामिल सभी को धन्यवाद देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित सद्भावना दौड़ में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेते हैं और इससे आपस में प्रेमभाव होता है, यही सद्भावना दौड़ का महत्व है। उन्होंनें आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये प्रयास की जानकारी देते हुए कहा कि हम सब भारत के नागरिक हैं और हम सभी को देश के विकास के लिए एकता और सद्भावना को बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दौड़ में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया, यह हमारे आने वाले भविष्य के लिए शुभ संकेत है। साथ ही कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता सूची में नये मतदाता तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़वाने की अपील की। साथ ही मतदान दिवस के दिन मतदान करने तथा अपने आस-पास के लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व यह सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। यह दौड़ हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता के पूर्व सभी वर्ग के लोगों का अपने-अपने क्षेत्र में योगदान रहा तथा इसी योगदान के बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुई है। उस क्षण को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो स्वतंत्रता हमें मिली है, उसे हमें सदा बनाये रखना है। दौड़ में सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण कुमार डहरिया, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित थे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!