July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर,,,घंटों रहा आवागमन बाधित…

राजपुर। रात से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से जहाँ सभी नदी नाले उफान पर है वहीँ ओकरा जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली गेउर नदी में पुल से कई फुट ऊपर पानी जाने के कारण घंटो आवागमन बाधित रहा।नदी नालों के उफान को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गई और उफान वाले नदी नालों के पास राजपुर एसडीएम सहित तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँचकर मोर्चा सम्हाला।

क्षतिग्रस्त सिंगचौरा का पुल

क्षेत्र में रात से ही रुक रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी था सुबह होते होते बारिश ने अपना रोद्र रूप ले लिए और कुछ ही घंटो की मूसलाधार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर आ गए। एनएच 343 मुख्य मार्ग में पड़ने वाली गेयूर व गागर नदी भी उफान पर आ गए। हालाँकि नदी का पानी पुल के ऊपर जाने से कुछ ही फिट नीचे रह गया पानी पुल के ऊपर नही जा सका।वहीँ ओकरा जाने वाली मार्ग पर पड़ने वाला नदी अपने पूरे उफान पर आ गया।नदी का पानी पुल से करीब पाँच से छः फुट ऊपर बहने लगा।पुल पर बाढ़ की जानकारी लगते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत कुमार थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह तत्काल एवं अन्य पुलिस बल मौके पर पहुँचे और नदी के किनारे घेराबंदी कर लोगो को आने जाने से रोक दिया।

नवकी के पास क्षतिग्रस्त डायवर्सन सड़क

वहीँ कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश से प्रतापपुर जाने वाली मुख्य मार्ग भी बाधित हो गया। नवकी के पास बन रहे पुल के पास आवागमन के लिए बनाए गए डायवर्सन रोड़ पूरी तरह से बह गया।डायवर्सन सड़क के बह जाने से प्रतापपुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से बंद हो गया।जानकारी लगते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य मे लगे ठेकेदार को तत्काल सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए जिसके बाद जेसीबी की मदद से कटाव वाले सड़क पर गिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ किया गया।मूसलाधार बारिश से बगाड़ी सिंगचौरा के बीच पड़ने वाले पुल पर भी करीब दो से तीन फुट पानी ऊपर से जा रहा था जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। बाढ़ के पानी से सिंगचौरा पुल के बीच मे बड़ा सा गड्ढा बन गया जिससे दुर्घटना की संभावना बन गई है।

ओकरा नदी के पास मौजूद प्रशासनिक अमला

क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण एनएच 343 मुख्य मार्ग की स्थिति भी खस्ताहाल हो गई है।जल भराव के कारण सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे भारी वाहन सहित चार पहिये वाहन एवं मोटरसाइकिल सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गड्ढे में पानी भरे होने के कारण वाहन चालक गड्ढे का अंदाजा नही लगा पाते और दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!