November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन एवं फिल्ड ऑफिसर के 115 पदों पर की जाएगी भर्ती,,,प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 30 दिसम्बर को…

बलरामपुर। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि श्रमिन टैलेंट एवं स्वतंत्र माइक्रोफिन कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन एवं फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर के 115 पद पर भर्ती की जानी है। जिसके लिए जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में 30 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।
रोजगार विभाग के नवीन निर्देशानुसार रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन वर्तमान में अनिवार्यतः ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन मेला/प्लेसमेंट कैम्प क्रिएट कर किया जा रहा है। इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आधार अपडेटेड जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का वर्तमान में जीवित रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे ऑनलाईन रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प में आवेदन करने हेतु erojgar.cg.gov.in / cg rojgar app के माध्यम से पहले रोजगार पंजीयन करना सुनिश्चित करें, तत्पश्चात मेला/प्लेसमेंट कैम्प हेतु उपलब्ध कराये गए लिंक में जाकर, रोजगार पंजीयन के आधार पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, या प्लेसमेंट कैंप में 30 दिसम्बर 2025 को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मोबाइल नंबर 7587720774 पर संपर्क कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में निर्धारित दिनांक एवं स्थल में सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर रोजगार से जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!