July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
चिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को एनक्यूएएस,लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत दी मान्यता,,,जिला अस्पताल बलरामपुर सहित बस्तर भी शामिल…

बलरामपुर। एनक्यूएएस,लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाणन के लिए छत्तीसगढ़ की तीन (03) सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मान्यता दी गई है। जिसमे एनक्यूएएस बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा सुविधाओं का बाहरी मूल्यांकन किया गया।मूल्यांकन में जिला अस्पताल,बलरामपुर में 12 विभाग (ए एंड ई, ओपीडी, आईपीडी प्रसूति वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, फार्मेसी, लैब, रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक, आईपीडी, एसएनसीयू और सामान्य प्रशासन) (एनओएएस) लेबर रूम मैटरनिटी ओटी (लक्ष्य) एलआर: मेटल क्राइटेरिया सभी मानदंडों पर खरा उतरा है।जिसमे एमओटी अनुशंसित नहीं एमओटी 5 में से 2 मानदंड पूरे किए।
     छत्तीसगढ़ राज्य में जिला अस्पताल बस्तर, जिला अस्पताल बलरामपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला, कोरबा के उल्लिखित विभागों को एनक्यूएएस कार्यक्रम के तहत “गुणवत्ता प्रमाणन” प्रदान किया गया है।जिला अस्पताल बस्तर के तीन (03) विभागों (बाल चिकित्सा ओपीडी, बाल चिकित्सा वार्ड और एसएनसीयू) को मुस्कान कार्यक्रम के तहत “गुणवत्ता प्रमाणन” प्रदान किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य में जिला अस्पताल बस्तर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला, कोरबा के लेबर रूम और मैटरनिटी ओटी और जिला अस्पताल बलरामपुर के लेबर रूम को लक्ष्य कार्यक्रम के तहत “गुणवत्ता प्रमाणन” प्रदान किया गया है।जबकि, लक्ष्य कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जिला अस्पताल बलरामपुर के प्रसूति ओटी को “गुणवत्ता प्रमाणन” के लिए अनुशंसित नहीं किया गया है।प्रमाणित स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार के अनुशंसित क्षेत्रों पर काम करने का प्रयास करने के निर्देश दिए गए और राज्य गुणवत्ता आश्वासन इकाई को कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा गया। राज्य गुणवत्ता आश्वासन इकाई से अपेक्षा की है कि वह निगरानी ऑडिट में सुधार को सत्यापित करेगी और निगरानी रिपोर्ट के साथ प्रमाणन इकाई एनएचएसआरसी को स्थिति प्रस्तुत करेगी।

देखें रिपोर्ट :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!