September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण,,,दिव्यांग सोमार को मिली मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल…

बलरामपुर/राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम कुन्दीकला निवासी 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री सोमार सिंह टेकाम के जीवन में अब एक नई उम्मीद की किरण जगी है। जो कभी रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहते थे, आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
श्री सोमार सिंह अपनी समस्या लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रिय पहल से उसी दिन ही श्री सोमार को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सोमार को ट्रायसायकल प्रदान करते हुए आगे जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया मौजूद रहे। श्री सोमार के जीवन में ट्रायसाइकिल उनके लिए केवल एक परिवहन का साधन नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन गई है। इसके माध्यम से वे अब अपने दैनिक कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर पाएंगे और दूसरों पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। श्री सोमार सिंह एवं उनके परिजनों ने इस त्वरित सहायता के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!