November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

पेयजल की आपूर्ति को लेकर जनप्रतिनिधी नाराज,,,व्हाट्सएप ग्रुप “नगर पंचायत राजपुर” का नाम बदलकर रखा “नरक पंचायत राजपुर”…

राजपुर। गर्मी अभी शुरू भी नहीं हो पाई है ऐसे में अभी से ही पेयजल की समस्या को लेकर नगर वासी काफी परेशान है। करोड़ों की लागत से नगर पंचायत में बनी फिल्टर प्लांट में आए दिन खराबी होने के कारण लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीँ वार्ड पार्षद अपने वार्डों में पानी की व्यवस्था को लेकर अक्सर अधिकारियों से नाराज देखे जा सकते हैं। पानी की व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में काफी कुछ लिखा देखने को मिल रहा है पार्षद द्वारा नाराज होकर व्हाट्सएप ग्रुप के नाम को ही बदल दिया है।


    गर्मी अभी ठीक से प्रारंभ भी नहीं हो पाई है ऐसे में अभी से ही लोगों के सामने पेयजल की समस्या गहराने लगी है। नगर पंचायत में करोड़ों की लागत से बनी फिल्टर प्लांट महज शोपीस बनकर रह गई है। फिल्टर प्लांट में कभी क्लोरीन की कमी रहती है तो कभी मोटर ही खराब रहता है ऐसे में लोगों के कई कई दिनों तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती जिससे नगरवासी काफी परेशान हैं। वही नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच खटपट व्हाट्सएप ग्रुप पर काफी देखी जा सकती है। पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पुरनचंद जायसवाल ने नगर पंचायत द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।परंतु जब अधिकारियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो पार्षद पुरानचंद जायसवाल ने नगर पंचायत द्वारा बनाया गया व्हाट्सएप ग्रुप नगर पंचायत राजपुर का नाम बदलकर नरक पंचायत राजपुर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!