September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच 343 में धीमी गति से हो रहे कार्य को लेकर कांग्रेसियों का विरोध,,,ज्ञापन सौंप दी चक्काजाम की चेतावनी…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के विरोध में 16 फरवरी दिन सोमवार को सांकेतिक चक्काजाम के सम्बन्ध में कांग्रेसियों ने बलरामपुर के नाम राजपुर एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।

        राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की हालत किसी से छुपा नहीं है हर व्यक्ति सड़क पर बने गड्ढों व धुल से काफी परेशान हैं। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि सड़क जल्द से जल्द निर्माण हो परंतु सड़क निर्माण के दौरान बनाये जा रहे नाली को लेकर स्थानीय लोगो के विरोध के कारण सड़क निर्माण में लेट लतीफी हो रहा है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर आज कांग्रेसियों ने राजपुर एसडीएम देंवेंद्र प्रधान को कलेक्टर के नाम गया सौंपा है।

      दिए गए ज्ञापन में कहा है कि विगत चार माह से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का नवनिर्माण ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। अंबिकापुर से पस्ता तक नवनिर्माण के नाम से जगह-जगह सड़क की खुदाई कर दी गई है, जिसमे बिना किसी मार्ग परिवर्तन सुचना एवं पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्डों के पास खतरे की सुचना सम्बन्धी बोर्ड या घेराव नहीं किया जा रहा है।सड़क पर उड़ने वाले धुल की वजह से चलने वाले छोटे-बड़े वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, कभी भी बड़ी दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। वहीं धुल की वजह से लोग कई तरह से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उक्त सड़क पर किसी भी प्रकार की विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे ठेकेदार द्वारा धीमी गति एवं मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र राजपुर में नाली निर्माण के नाम पर सड़क के दोनों किनारे खोदकर मिट्टी का ढेर छोड़ दिया गया है, जिससे आये दिन जाम एवं दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही है। सड़क पर पानी छिडकाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है, सुबह से शाम तक उड़ने वाले धुल से सड़क के किनारे निवासरत लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

     उन्होंने कहा है कि कई बार प्रशासन से उक्त सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं सड़क नवनिर्माण में सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था की मांग रखी गई थी, परन्तु निर्माण एजेंसी एवं प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने की स्थिति में दिनांक 16/02/2026 दिन सोमवार को नवकी मोड़, राजपुर में समय 12.00 बजे से सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

        ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम कांग्रेस के पुर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डॉ बी एन द्विवेदी सुनील सिंह जितेंद्र गुप्ता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी राहुल भारती पंकज यादव सुरेश सोनी रवि सोनी मानू चौबे देवबली सिंह संजीव गुप्ता रामबिहारी यादव विकास यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!