November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का किया गया लाइव प्रसारण,,,भारी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीण महिलाएं…

राजपुर
Cgtoday.in

    महिला शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आज राजपुर के मंडी प्रांगण में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य अतिथि में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सहित प्रशासनिक टीम एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही।


   कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्लवित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला स्व सहायता समूह की सशक्तिकरण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के कार्यक्रम के दौरान अपना उद्बोधन दिए। प्रधानमंत्री जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला शक्ति वंदन अभियान के तहत दिए गए उद्बोधन का बलरामपुर जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालय में लाइव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।इस तारतम्य में राजपुर के मंडी प्रांगण में श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य अतिथि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पश्चात सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के शक्ति व उनके समूह के बारे के बताए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में दस हजार करोड़ से भी अधिक महिला स्वसहायता समूह से जुड़े हैं। नारी शक्ति वंदन के तहत प्रधानमंत्री महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। आज महिला का जो  समूह है वह गांव-गांव में एक दूसरे महिलाओं की समस्याओं को हल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिला स्व सहायता समूह एनआरएलएम के माध्यम से बिहान समूह में जुड़े सब महिलाएं आज अपने आप में सशक्त होकर और आत्मनिर्भर होकर काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगभग साढ़े तीन लाख से ऊपर महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने लाल किला से ही महिला बहनों को सम्मान करते हुए हर घर शौचालय होने घोषणा की थी जो आज पूरा होता नजर आ रहा है। इसी तरह महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना सहित कई अन्य योजनाओं की घोषणा की है।आज हर घर नल हर घर जल योजना के तहत घर-घर नल पहुंचने का कार्य कर रहे हैं।


   कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी महिला शक्ति वंदन योजना के तहत भाजपा शासन द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के लिए कई योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी।
   कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ यादव गौरी शंकर अग्रवाल अनिल दुबे शिवनाथ जायसवाल धरम सिंह प्रदीप जायसवाल अनिल तिवारी सतीश सिंह राजन त्रिपाठी संतोष पांडे विनय भगत उदय यादव मनोज बंसल राजेंद्र सिंह राजेश यादव गौरव उपाध्याय सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तथा प्रशासनिक टीम में एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा संतोष मिश्रा एनआरएलएम से श्री खलखो शाहिद भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।


अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों को टीका एवं माला पहनकर दी रवानगी


विगत 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल के मंदिर के उद्घाटन पश्चात आज पहली बार अंबिकापुर से तीर्थ यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना हुई। इस तारतम्य में बलरामपुर जिले से लगभग 200 तीर्थ यात्री इस ट्रेन में सवार होकर अयोध्या रामलला के दर्शन हेतु रवाना हुए। राजपुर मंडल स्तर पर लगभग 6 महिलाओं सहित 29 लोग अयोध्या रामलाल के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा रवाना हुए। तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम स्थल पर उक्त महिलाओं का सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने उन्हें तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनकर स्वागत करते हुए उनको तीर्थ यात्रा हेतु रवाना किया।

देखें कार्यक्रम की पुरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!