September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

माँ संतोषी मंदिर की द्वितीय वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर,,,रविवार को हवन पुजन के साथ होगी विशाल भंडारा का आयोजन…

राजपुर। महामाया मंदिर प्रांगण में माँ संतोषी मंदिर की द्वितीय वार्षिक उत्सव की तैयारी पूरे जोरों पर है मंदिर की आकर्षक साज सज्जा के साथ हवन पूजन की पूरी तैयारी की जा रही है।इस अवसर पर माँ संतोषी मंदिर में विगत पाँच दिनों से अखंड हरे रामा हरे कृष्णा का पाठ किया जा रहा है।


      माँ संतोषी माता की द्वितीय वार्षिक उत्सव दिनांक 11 फरवरी रविवार को होना है इसके लिए तैयारी पूरे जोरों पर है। करीब 2 वर्ष पहले नगर के समाज सेवी अशोक अग्रवाल द्वारा महामाया मंदिर परिसर में माँ संतोषी माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना की गई थी। 11 फरवरी रविवार को होने वाले इस द्वितीय वार्षिक उत्सव के अवसर पर पर माँ संतोषी माता की मंदिर को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया है। संतोषी माता के द्वितीय वार्षिक उत्सव पर विगत 6 फरवरी से अखंड हरे रामा हरे कृष्णा का कीर्तन किया जा रहा है जो की 11 फरवरी रविवार को समाप्त होगी। लगभग डेढ़ सौ घंटे की अखंड हरे रामा हरे कृष्णा पाठ में विभिन्न क्षेत्रों के कीर्तन मण्डलियों ने आकर अपना अपना योगदान दे रहे हैं। 11 फरवरी को माँ संतोषी माता के मंदिर में हरे रामा हरे कृष्णा पाठ के समाप्ति के बाद हवन पूजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे दिन विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर 11 फरवरी रविवार को बालक बालिकाओं बाल कलाकार द्वारा भक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की जाएगी।पूजा विधि सम्पन्न कराने हेतु समाज सेवी अशोक अग्रवाल व उनके पुत्र आकाश अग्रवाल सहित उनके पूरे परिवार लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!