July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

राजपुर में हुए पिकअप वाहन के चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई,,,दो अन्तर्राजीय आदतन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…

राजपुर। विगत दिनों ग्राम बुढाबग़ीचा निवासी दीपेश कुमार गर्ग के घर के सामने खड़ी पिकअप वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से आदतन बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने चोरी किए गए पिकअप वाहन सहित घटना में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त एक टवेरा वाहन को जप्त करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

चोरी किए गए पिकअप वाहन


   घटना 4 अप्रैल की है जब रोज की भांति बूढ़ा बगीचा निवासी दीपेश कुमार गर्ग पिता अनिल गर्ग अपने पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 AC 3058 को घर के सामने खड़ी कर सो गए थे। सुबह जब उठे तो घर के सामने पिकअप गायब था इसके बाद प्रार्थी दीपेश कुमार गर्ग ने तत्काल राजपुर पुलिस को सूचना दी। चोरी की घटना की सूचना पाते ही राजपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई और इस आशय का जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे के दिशा निर्देश व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुअल लकड़ा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुधीर मिंज ने तत्काल टीम गठित कर चोरी की गई पिकअप के पतासाजी में जुट गए। पता तलाश के दौरान पुलिस ने अंबिकापुर रामानुजगंज एवं कुसमी मुख्य मार्ग में लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को बारीकी से अवलोकन करने के बाद यह पाया कि एक सफेद रंग का टवेरा वाहन घटनास्थल के आसपास घूमते दिखा। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर की सूचना के आधार पर घटनास्थल के आसपास घूम रहे उक्त टवेरा वाहन का डिटेल निकालने पर पता चला कि उक्त टवेरा वाहन क्रमांक UP 63 Q 8990 उत्तर प्रदेश के चुनार जिला मिर्जापुर निवासी 49 वर्षीय परशुराम बिंद पिता शंभू नाथ बिंद की है। टवेरा की जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस की टीम टेक्निकल इनपुट का सहारा लेते हुए वाहन स्वामी के निवास स्थान ग्राम हेमपुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश के यहां दबिश देकर हिरासत में लिया इसके बाद पूछताछ में वाहन मालिक ने बताया कि वह अपने साथी दुबहा थाना जिगना जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश निवासी 28 वर्षीय पुनीत ठाकुर उर्फ छोटू पिता अक्षयवर के साथ पिकप चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी ड्राइवरी का काम करते हैं और दोनो अक्सर छत्तीसगढ़ आना-जाना करते रहे हैं एवं उनको इस क्षेत्र का जानकारी है। पुलिस ने जब उक्त आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि आरोपी पुनीत ठाकुर उर्फ छोटू थाना जिगना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का हिस्ट्री सीटर बदमाश है उसके विरुद्ध चोरी व मारपीट के दर्जनों अपराध दर्ज है, एवं आरोपी परशुराम बिंद के विरुद्ध थाना माण्डा एवं उत्तर प्रदेश के अन्य कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

चोरी में प्रयुक्त किये गए टवेरा वाहन


    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक सुधीर मिंज, सउनि प्रकाश तिर्की, प्र०आर० अभिषेक बघेल, राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, लखेश्वर राम, शिवलाल, शिवशंकर, नरेन्द्र कश्यप तथा सायबर सेल मंगल सिंह, सुखलाल सिंह, राज किशोर पैकरा एवं जिला सरगुजा अम्बिकापुर से गणेश कदम सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!