October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

पुलिस ने दो ट्रक में करीब 60 टन अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक सामाग्री की जप्त,,,बगैर सूचना के किया जा रहा था परिवहन

बलरामपुर। जिले में अवैध पदार्थों के परिवहन पर अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 09 अक्टुबर को थाना प्रभारी रघुनाथनगर अमर सिंह कोमरे द्वारा थाना के सामने वाहनो की गहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ट्रक वाहन कमांक सी.जी.15 सी.एस.-9094 का चालक मुन्ना यादव पिता बिरजू यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी राबर्टसगंज थाना राबर्टसगंज, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश जो स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड, बेरला, बेमेतरा कंपनी छत्तीसगढ़ से बिस्फोटक सामाग्री लेकर से सिंगरौली, मध्य प्रदेश जा रहा था। इसी प्रकार ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी.15 ए.सी. 5138 का वाहन चालक ननदेव तिवारी पिता स्व. अम्बिका तिवारी, निवासी पलामू, झारखंड तथा हेल्फर सूरज कुमार पिता परमेश्वर, निवासी तरासी, थाना तरासी, पलामू, झारखंड जो बिस्फोटक पदार्थ लेकर विशाखापटनम आन्ध्र प्रदेश से सोलर इंडस्ट्रीज इण्डिया लिमिटेड, गनियारी, बैढन सिंगरौली, मध्यप्रदेश जा रहा था। दोनों ट्रक वाहन को चेक करने पर उक्त दोनों ट्रक वाहन में करीब 30-30 टन विस्फोटक सामाग्री अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। जिसका पंचनामा तैयार कर चालक से उक्त बिस्फोटक सामाग्री कब्जे एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया। उक्त दोनों ट्रक वाहन में करीब 30-30 टन विस्फोटक सामाग्री अमोनियम नाइट्रेट कुल कीमती करीब 25 लाख 50 हजार बिना कार्यालय में सूचना दिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन करना पाये जाने पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 128/2023 129/2023 धारा 9 (ख) 1 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही करये हुए आरोपीगण मुन्ना यादव पिता बिरजू यादव एवं ननदेव तिवारी पिता स्व. अम्बिका तिवारी तथा सूरज कुमार पिता परमेश्वर, निवासी तरासी, थाना तरासी, पलामू, झारखंड को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!