August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
क्राइमचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनाव्यापार

अन्तर्राज्यीय सीमा पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री,,,रूट चार्ट नहीं होने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के सतत् मार्गदर्शन में जिले में अवैध पदार्थों के परिवहन पर अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है,तथा विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत बार्डर नाका प्वाइंट पर नाकाबंदी लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की 24 घंटे लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 11 नवंबर की दरम्यानी रात्रि को मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बार्डर में स्थित ग्राम तुगवां चेक पोस्ट में चौकी प्रभारी बलंगी एवं एसएसटी व जीएसटी टीम के साथ वाहन चेकिग के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे भारत बेंज ट्रक वाहन क्रमांक RJ 06 GD 2810 को चेक करने पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जप्त मिया है।


      पुलिस ने बताया कि वाहन चालक एवं परिचालक से नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम पता सुरेश चंद चौधरी पिता शंकर लाल जाट उम्र 28 साल  किरथपुरा वार्ड क्रमांक 01 थाना पुर जिला भीलवाड़ा राजस्थान एवं परिचालक अपना नाम पता राजकुमार सेन पिता गिरधारी लाल सेन जाति नाई उम्र 25 साल सुलखनीया थाना परीहारा जिला चुरू राजस्थान बताया।
     वाहन के चेकिंग के दौरान वाहन में विस्फोटक सामग्री – TIGER & EXPLOSIVE 120 BOX, कुल वजन 3000 किग्रा TIGER POWER 90 & EXPLOSIVE 40 BOX कुल 1000 किग्रा DF INDO CORD & DF INDO CORD 08 BOX कुल लंबाई 12000 मीटर जिसका वजन 240 किग्रा होना पाया गया। चेकिंग करने पर वाहन में उपरोक्त विस्फोटक पदार्थ होना पाया गया वाहन चालक को वाहन में लोड विस्फोटक सामग्री का दस्तावेज, रूट चार्ट, विधिवत् सूचना एवं वाहन के दस्तावेज तथा स्वयं का लायसेंस प्रस्तुत करने हेतु पूछा गया तो वाहन चालक के द्वारा विस्फोटक से भरी ट्रक को हनुमना रीवा, मध्यप्रदेश से सीधी सिंगरौली, सुरजपुर, कोरबा, रायगढ़ होते देवनारायण ड्रीलिंग एवं ब्लास्टिंग बलौदा जॉजगीर चापा लेकर जा रहा था। रूट चार्ट में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ से परिवहन करने के संबंध में अनुमति, रूट/बीट पास नहीं पाया गया। वाहन चालक के द्वारा रूट चार्ट एवं विधिवत् सूचना देने संबंधित नियमों को उलंघन से नक्सल प्रभावित जिला बलरामपुर में नक्सलियों के कब्जे में चले जाने से मानव जीवन को संकटापन्न उत्पन्न होने की संभावना थी जो विधिसम्मत नहीं होने से चालक के कब्जे से विस्फोटक सामग्री TIGER & EXPLOSIVE 120 BOX 3000 किग्रा TIGER POWER 90 कुल वजन EXPLOSIVE 40 BOX कुल 1000 किग्रा DF INDO CORD & DF_INDO CORD 08 BOX कुल लंबाई 12000 मीटर जिसका वजन 240 किग्रा कुल जुमला कीमती 3, 11,240 रू एवं भारत बेंज ट्रक वाहन क्रमांक RJ 06. GD 2810,  एवं विस्फोटक सामग्री का दस्तावेज एवं वाहन का दस्तावेज को पुलिस ने जप्त किया।
    आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर में अपराध कमांक 155/2023 धारा 286 भादवि विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9 (ख) 1 (ख) पंजीबद्ध कर आरोपी सुरेश चंद चौधरी पिता शंकर लाल जाट उम्र 28 साल किरथपुरा वार्ड क्रमांक 01 थाना पुर जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर मामला जमानती होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी सुरेश चंद चौधरी  को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। विस्फोटक सामग्री TIGER & EXPLOSIVE 120 BOX कुल वजन 3000 किग्रा TIGER POWER 90 & EXPLOSIVE 40 BOX कुल 1000 किग्रा DF INDO CORD & DF INDO CORD 08 BOX कुल लंबाई 12000 मीटर जिसका वजन 240 किग्रा कुल विस्फोटक सामग्री 4,240 किलो ग्राम को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ को उपेक्षापूर्ण गलत रूट मैप से बिना सुरक्षा एवं सूचना के परिवहन करना पाया गया जो विस्फोटक पदार्थ के बारे में उपेक्षापूर्ण आचरण को प्रदर्शित करना पाये जाने से चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!