November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएमश्री सेजेस राजपुर विद्यालय के व्याख्याता कौशल विकास कार्यशाला में हुए शामिल,,,कार्यशाला IISER के पुणे में हुआ संपन्न…

बलरामपुर/राजपुर। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षकों के कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ चरण में चयनित पीएमश्री सेजेस राजपुर विद्यालय के व्याख्याता अंकित गुप्ता का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया था। इनके साथ जिले के चार व्याख्याता पुलक देशमुख सेजेस डौरा, लक्ष्मी नारायण पटेल सेजेस शंकरगढ, लालचंद्र वर्मा सेजेस रामचंद्रपुर, ध्रुव राय शासकीय विद्यालय वाड्रफनगर को भी राष्ट्रीय स्तर की क्षमता निर्माण की ट्रेनिंग मिली।

         भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे (IISER, PUNE) में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में उक्त शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री राज्य परियोजना, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था।भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान पुणे के सहयोग से नेशनल लेवल कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम आईआईएसईआर पुणे के बालन विज्ञान गतिविधि केंद्र में संपन्न हुआ। आशीष गौतम, पीएमश्री समन्वयक छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बलरामपुर जिले  के पांच शिक्षकों सहित राज्य के 132 शिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में विज्ञान के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा व क्रियाकलापों में सहभागिता प्रस्तुत की।

          कार्यशाला में पुराने न्यूज पेपर से एक्टिविटी द्वारा त्रिभुज, चतुर्भुज, वर्ग के कांसेप्ट, लेसर लाइट एक्टिविटी, थ्रीडी पेन एवं थ्रीडी प्लाटर से डायग्राम बनाना, इलेक्ट्रिक चॉक मशीन से मटका निर्माण, उपग्रहो का अवलोकन तथा जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी तथा रसायन विषय से संबधित बहुत सारे एक्टिविटी को वर्कशॉप में बताया गया एवं शिक्षकों को विशेष STEM एक्टिविटी किट भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान कलपकघर एवं तारामंडल का भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण के समापन दिवस में सरगुजा संभाग के 17 व्याख्याताओं द्वारा सरगुजिया लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर IISER पुणे के डायरेक्टर प्रोफेसर सुनील भागवत, डीन प्रोफेसर अर्नब मुखर्जी, साइंस एक्टिविटी सेंटर की डॉ़ अपर्णा देशपांडे, कॉर्डिनेटर प्रोफेसर अशोक रुपनर और उनकी टीम सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में शिक्षकों को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अंकित गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्राप्त करके आने पर पीएमश्री सेजेस राजपुर के प्राचार्य अरविंद गुप्ता ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!