July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

25 वें वर्ष पुरे होने पर राजीव गांधी स्कूल में मना रजत जयंती,,,नवनिहाल बच्चों के लिए शुभारंभ हुआ प्ले स्कूल…

राजपुर। नगर के महुआपारा में स्थित राजीव गांधी आदर्श विद्यालय में अपने 25 वां वर्ष पुरे होने के अवसर पर रजत जयंती मनाया।इस अवसर पे स्कूल में नवनिहाल बच्चों के लिए प्ले स्कूल का भी शुभारंभ किया गया।

     कस्बानुमा राजपुर में चंद शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं ने मिलकर वर्ष 2000 में निजी भवन में राजीव गांधी आदर्श विद्यालय की स्थापना की थी। इन बीते पच्चीस वर्षों में राजीव गांधी आदर्श विद्यालय से दर्जनों की संख्या में मेहनती शिक्षकों व प्रतिभावान छात्र बेहतर अध्यापन-अध्ययन के बुते प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर इंजीनियर शिक्षक जैसे पदों को शोभायमान कर रहे हैं। विद्यालय ने जहां प्रतिभावान बच्चों के नींव को मजबूत किया वहीं क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति को निरंतर जगाए रखा जिससे कि आज वो अपने कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से अपने माता पिता शिक्षक व अपने नगर का नाम रोशन करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। रजत जयंती पर प्ले कक्षा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुर व्यवहार न्यायलय के वरिष्ठ न्यायधीश आलोक पांडेय ने कहा कि शिक्षक ही हम सभी को ज्ञान देकर हमें प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर इंजीनियर व अन्य क्षेत्रों के लिए प्रतिभावान बनाते हैं। हमें हमेशा अपने शिक्षकों के बताए राह का अनुसरण के साथ ही शिक्षकों का आदर करना चाहिए और अपनी रूचि अनुसार पढ़ाई में मन लगाकर करना चाहिए। न्यायधीश ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को कांग्रेस के पुर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सुनील सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संतोष सिंह वार्ड पार्षद विशवास कुमार गुप्ता प्राचार्य शकुंतला गुप्ता पुष्पा तिग्गा आभा सिंह अनीस गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया।कार्यक्रम में मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के संरक्षक जितेंद्र गुप्ता ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!