September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

चेक बाउंस के मामले में वर्षों से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा राजपुर पुलिस के हत्थे…

राजपुर। चेक बाउंस के मामले में कई वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।आरोपी अपने निवास स्थान को बदलकर छुप रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर राजपुर पुलिस ने अंबिकापुर से घेराबंदी कर पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज डॉ. लालउमेद के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर न्यायालय में लंबित मामलों को त्वरित निराकरण करने हेतु फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। इस तारतम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज चंद्रेश ठाकुर के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा के नेतृत्व में थाना राजपुर में नव पदस्थ प्रभारी राजपुर राजेश खरखो के निर्देशन पर थाना स्तर पर अभियान चलाकर वारंटो की धरपकड़ हेतु लगाई गई थी। जिस पर अंबिकापुर में निवासरत वारंटी रविंद्र प्रजापति निवासी शिवधारी कॉलोनी अंबिकापुर को मुखबिर की सूचना पर अंबिकापुर से घेरा बंदी कर पकड़ा गया।आरोपी चेक बाउंस के मामले में कई वर्षों से पफरार चल रहा था एवं पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था।
पुलिस के उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर राजेश खलखो, उपनिरीक्षक दिनेश राजवाड़े ,सहायक उप निरीक्षक कृष्णानंद सिंह, कल्पना निकुंज प्रधान आरक्षक राजेन्द्र धुर्व आरक्षक मोती राजवाड़े रिंकू गुप्ता नरेंद्र कश्यप,रूपेश गुप्ता व महिला आरक्षक अनुपमा कपूर (जिला जशपुर) का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!