February 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मेन्ड्रा कला की बसंती को 12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…धान खरीदी की तिथि में की गई बढ़ोतरी,,,05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस होगी धान खरीदी…अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्तमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…पत्नी का अवैध संबंध बना ख़ौफनाक हत्या का कारण,,,आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश…अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को करें लाभान्वित,,,ऑनलाइन उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ई-ऑफिस क्रियान्वयन के दिए निर्देश…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन योजना से बासीमुड़ा के लोगों को मिली बेहतर परिवहन सुविधा,,,सड़क निर्माण से आसान हुई राह…

बलरामपुर, 03 फरवरी। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत बासीमुड़ा निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिली है। जिससे बाजार, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र तक पहुंच अब आसान हुई है।
       जिले के अंतर्गत ग्राम बासीमुड़ा बस्ती लंबे समय तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहा। आदिवासी बाहुल्य एवं पहाड़ी कोरवा की बसाहट होने के कारण यहां के परिवार सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों से कटे हुए थे। वर्षा ऋतु में कच्ची सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस चुनौती को दूर करने हेतु शासन-प्रशासन द्वारा ग्राम बासीमुड़ा को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु चयनित किया गया। योजना के अंतर्गत 4.20 किलोमीटर मीटर लंबाई की पक्की सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई। कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत निर्मित सड़क ने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक परिवेश में व्यापक परिवर्तन लाकर ग्राम को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
        बासीमुड़ा निवासी भरत कुमार इदगे ने बताया कि गांव में सड़क बनने से ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है। पहले खेतों के उपज बाजार तक ले जाना मुश्किल था। अब गाड़ियां सीधे खेत तक पहुंचती है। बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों का अस्पताल पहुंचना सरल हो गया है। सड़क बनने से व्यापार में सहुलियत हो रही है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति संभव हुई है तथा रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने बेहतर परिवहन सुविधा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
        उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुरगामी सोच और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहाड़ी कोरवा जनजातीय क्षेत्र के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना सराहनीय पहल है। जिसके माध्यम से गांव का सामाजिक-आर्थिक एकीकरण भी सुदृढ़ हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!