November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

परहित चैरिटेबल सोसायटी विधवा माता एवं बहनों के लिए बनी वरदान,,,विधवा माता एवँ बहनों को दिया जा रहा निशुल्क राशन…

बलरामपुर। जिले में परहित चैरिटेबल सोसायटी जरूरतमंदों के लिए एक मिसाल बन चुकी है। संस्था द्वारा हर माह विधवा माता एवं बहनों को निशुल्क राशन वितरण किया जाता है। इस कार्य से समाज में नई उम्मीद और सहारा मिल रहा है।संस्था के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने बताया कि परहित चैरिटेबल सोसायटी का उद्देश्य है कि समाज के हर उस वर्ग तक मदद पहुँचाना, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसे सहारे की ज़रूरत है।राशन वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधवा माता एवं बहनों ने भाग लिया और संस्था के इस कदम की सराहना की।

      परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज में कोई भी माता या बहन भूखी न रहे, यही हमारी सोच है। उन्होंने अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं से संस्था से जुड़ने की अपील की ताकि उन्हें नियमित रूप से सहायता मिल सके।सदस्यों ने भी अपील करते हुए कहा है की जो भी माता बहने इस सोसाइटी से जुड़ना चाहती हैं। वह नीचे दिए गए पता पर आकर संपर्क कर जुड़ सकती हैं। पता खसरा नंबर 221 वार्ड क्रमांक 7 राजेश ज्वेलर्स के सामने दहेजवार बलरामपुर। संपर्क राहुल गुप्ता – +91 93996 63736 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!