July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीयकरण को लेकर पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी,,,अब भूख हड़ताल के साथ दिल्ली के जंतर मंतर में करेंगे घेराव…

राजपुर। प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के अभी पंचायत सचिव संघ अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर 18 मार्च से हड़ताल पर डटे हुए हैं।पंचायत सचिवों के हड़ताल से जहाँ पंचायतों के सभी कामकाज ठप्प पड़ गए हैं वहीँ अब पंचायत सचिव अपने माँगो को लेकर अब भूख हड़ताल सहित दिल्ली के जंतर मंतर में घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।

     17 मार्च को विधानसभा घेराव के बाद पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय माँग शासकीयकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। सचिवों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों के सभी कामकाज ठप्प पड़ गया है। वहीँ सरकार द्वारा कोई ठोस आश्वाशन नहीं मिलने पर पंचायत सचिव 11 अप्रेल से भूख हड़ताल लर जाने को विवश हैं।भाजपा के घोषणा पत्र में 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को अति आवश्यक मानते हुये शासकीयकरण करने का भरोसा देते दिया था।पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए कमेटी का गठन कर प्रतिवेदन भी प्रस्तुत कर दी गई है परंतु अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नही होने से पंचायत सचिव काफी क्षुब्ध और नाराज नजर आ रहे हैं।पंचायत सचिवों का कहना है कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी,जब तक हम लोगों की मांगे पुरी नही हो जाती तब तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।राजपुर पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि 9 अप्रेल को प्रांतीय संघठन के पदाधिकारियों के साथ मैनपाठ में प्रांत स्तर की बैठक की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जब तक हमारी माँग पूरी नही हो जाती तब तक हड़ताल से वापस नहीं होंगे।

      उन्होंने बताया कि 11 अप्रेल को प्रदेश के सभी जनपदों के सचिव भूख हड़ताल करेंगे। 12 अप्रैल को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 20 से 21 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर में घेराव किया जाना है।उसके बाद भी यदि सरकार हमारी बात नही सुनेगी तो जनपद मुख्यालय में हड़ताल जारी रहेगा।

      हड़ताल के दौरान सचिव संघ राजपुर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष लालसाय प्रजापति, सचिव शेखर कुजूर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अगस्तुस टोप्पो, कृष्णानंद तिवारी, देवीदयाल मरावी, जयपाल सिंह,कल्लू राम, सुनील तिवारी, प्रदीप जायसवाल, रामप्रसाद पैकरा,मदन राम,नोहर साय, नंदलाल यादव, रामदीन राम सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवगण उपस्थित थे।

देखें वीडियो :-

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!