October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मंदिर दर्शन करने गई पहाड़ी कोरवा नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला,,,पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो आरोपी,,,एक सहायक उपनिरीक्षक सहित तीन आरक्षक निलंबित…

बलरामपुर। रामानुजगंज पहाड़ी मंदिर दर्शन करने आइ पहाड़ी कोरवा नाबालिक लड़की एवं उसके एक अन्य परिचित युवक से 20 हजार रुपय डरा धमका कर लेने एवं सामूहिक बलात्कार करने के मामला सामने आया है।घटना के बाद प्रार्थीया के आवेदन पर पांच युवकों के विरुद्ध धारा 341 ,376(D) 384, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्काल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दो युवक अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


    जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पहाड़ी कोरवा नाबालिक लड़की अपने एक परिचित युवक के साथ पहाड़ी मंदिर गई थी। पहाड़ी मंदिर में चढ़ने के दौरान पहले से वहां उपस्थित दो-तीन युवक दोनों को रोककर धमकाने चमकाने लगे एवं तुम दोनों गलत काम यहां करने आए हो कह कर पुलिस की धमकी भी देने लगे।इस बीच युवकों के द्वारा चार पांच जगह फोन भी लगाया जिससे दोनों डर गए। जिसके बाद युवकों के द्वारा 20 हजार रुपये दोनों से ले लिए गए।जिसमे बाद दो युवकों द्वारा मीतगई रोड में वन वाटिका के नजदीक युवती से दुष्कर्म भी किया। घटना के बाद शनिवार को नाबालिक पहाड़ी कोरवा लड़की रामानुजगंज थाने पहुंची जिसके रिपोर्ट पर अमित केरकेट्टा,गुलाबचंद पूरी, मजबुल्ला अंसारी सहित दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने कहा कि मामले में तीन की गिरफ्तारी की गई है वहीं दो अन्य फरार है जिनकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
  पूरे मामले में मास्टरमाइंड युवक फरार है।उस युवक के विरुद्ध पूर्व में भी मामला पंजीबद्ध कर जेल भेजा जा चुका था परंतु उसके बाद भी अपने नशेड़ी साथियों के साथ उसका भया दोहन का कार्य लगातार जारी था।इस बीच उसने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर नगर वासियों ने घोर निंदा की है एवं अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है।


एक सहायक उपनिरीक्षक व तीन आरक्षक हुए निलंबित :-
इस पूरे मामले में आरोपियों की सुरक्षा के लिए एक सहायक उपनिरीक्षक व तीन आरक्षकों की तैनाती की गई थी।पुलिस सुरक्षा में हिरासत से दो आरोपी शंकर सोनी व हसनेन अंसारी के भागने पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक सहायक उपनिरीक्षक रोपन राम पैकरा एवं तीन आरक्षक समीर कुजूर अजय तिर्की व पंकज सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!