August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षा

शासकीय आईटीआई के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए 10 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में संचालित 194 शासकीय आईटीआई केंद्रों के शेष रिक्त सीटों के सत्र 2023.24 एवं 2023.25 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थियों से 10 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे अथवा जिनका पूर्व में ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, ऐसे अभ्यर्थी 10 सितम्बर तक दोबारा ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों एवं पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त मेरिट सूची से प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन पूर्व में 31 अगस्त 2023 की स्थिति के आवेदनों पर कार्यवाही की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!