
शंकरगढ़। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व एवं युवा कांग्रेस प्रभारी राहुल जायसवाल के उपस्थिति में 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में चाय ठेला लगाकर चाय बेचकर विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के द्वारा शंकरगढ़ बस स्टैंड में प्रदर्शन किया गया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस प्रकार से पूरे देश के युवाओं से हर वर्ष 2 करोड़ की नौकरी देने कि झूठी वादे कर के शासन सत्ता में आए थे उन्होंने अपना वादा पूरा करने में अभी तक पूरी तरह से विफल रहे हैं जिसके विरोध में उनके जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के सभी साथियों एवं अन्य बेरोजगार युवाओं के साथ में विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यनारायण अग्रवाल हीरालाल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई रुपेश यादव पिंटू यादव सरपंच सुनील पैकरा ओसपाल यादव उमेश यादव जनपद सदस्य अमीन साय आशीष यादव मिथिलेश गुप्ता साबित अली जैद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।



