September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पद्म पुरस्कार 2027 हेतु नामांकन आमंत्रित,गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने का अवसर,31 जुलाई 2027 तक कर सकते हैं आवेदन

बलरामपुर। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक व्यक्तियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2027 निर्धारित की गई है।
कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से देश के सुदूर वनांचल, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यरत ऐसे गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे विविध क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। इस संबंध में उक्त क्षेत्र में ऐसे वास्तविक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करना है।
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास के ऐसे समाजसेवियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण की जाएगी।
नामांकन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आवेदक कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग के दूरभाष क्रमांक 07774-241401 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!