September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़बलरामपुरमनोरंजन

जिले में म्यूजिकल नाईट एट मिलेट्स कैफे का किया गया आयोजन,,,स्थानीय कलाकारों ने दी गीत-संगीत की प्रस्तुति…

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स कैफे बलरामपुर में “आओ सुर-संगीत में रम जाएं” के तहत् म्यूजिकल नाईट एट मिलेट्स कैफे का आयोजन किया गया है। इस म्यूजिकल नाईट में जिले के युवा साथी जो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स रखते व बजाते हैं तथा गाना गाने के शौकीन हैं वे इस कार्यक्रम में अपना हुनर दिखा कर लोगों का मनोरंजन किये। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रैना जमील उपस्थित रही।


मिलेट्स कैफे में आयोजित कार्यक्रम में जिले के युवा कलाकारों ने अपने मधुर गायन एवं वाद्य यंत्र बजाकर आये हुए लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एक ओर ऑटो चालक गोरख कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में काफी मनमोहक प्रस्तुति दिए।वहीं चंद्रिका झनक ने हिंदी और भोजपुरी गानों की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। महेश कुमार फोक सांग बलरामपुर 26वां जिला गाने की प्रस्तुति दी। कहा जाए तो मिलेट्स के बने स्वास्थ्य वर्धक पकवान का स्वाद चखते हुए ऐसी संगीतमय शाम का आगाज काफी मनमोहक रहा। इस कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा प्रतिभागियों में उत्साह था। उनका कहना था कि उन्हें अपने कला को दिखाने का कभी कोई मंच ही नहीं मिलता परंतु इस आयोजन से उन्हें मंच मिला और मिलेट्स का स्वाद भी। अब बलरामपुर जैसे छोटे से शहर के  कलाकारों के हुनर से लोग वाकिफ होंगे। तातापानी जैसे बड़े आयोजन के अलावा इस तरह के छोटे आयोजन की जिले में शुरुआत बहुत अच्छा निर्णय है। सीईओ श्रीमती रेना जमिल के द्वारा सभी कलाकारों से व्यतिगत मिलकर उनकी कला की तारीफ कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया और ऐसे आयोजन करने का आश्वासन भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!