September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सोनार समाज की मासिक बैठक सम्पन्न,,,स्कूल फीस माफ करने पर दो निजी स्कूल के प्रचार्य सम्मानित…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में सोनार समाज के भवन में सोनार समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान गरीब बच्चों के फीस माफ करने वाले शहर के दो निजी स्कूल के प्राचार्य का सम्मान किया गया।            

    नगर के सोनार समाज के भवन में हर माह को होने वाले बैठक के तहत शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य से सेबेस्टियन तिग्गा एवं राजीव गांधी स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता का सम्मान किया गया। इस मासिक बैठक और सम्मान समारोह में सोनार समाज सरगुजा के संभाग प्रभारी रघुनाथ सोनी, संरक्षक शिवराम सोनी, संभागीय अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं अंबिकापुर के समाज के जिला अध्यक्ष विनोद सोनी भी पहुंचे हुए थे। राजपुर सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ माह पहले समाज के सदस्य बंधु सोनी के पुत्र प्रदीप सोनी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। प्रदीप सोनी के निधन होने के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। प्रदीप सोनी अपने पीछे अपनी पत्नी एवं चार बेटियों को छोड़कर गए थे और उनके ऊपर काफी कर्ज भी चढ़ गया था। प्रदीप सोनी की दो बेटी सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ाई करते हैं एवं एक बेटी राजीव गांधी स्कूल में पढ़ाई करती है। काफी महीनो से इनका फीस नहीं भरा गया था और प्रदीप सोनी के देहांत होने पर उनके पढ़ाई पर भी संकट मंडराने लगा था। समाज ने पहल करते हुए इन बेटियों की फीस माफ करने के लिए दोनों स्कूल के प्राचार्य से बातचीत की जिस पर उन्होंने सराहनीय पहल करते हुए इनका फीस माफ कर दिया और इस सत्र में इन्हें निशुल्क शिक्षा देने हेतु बात कही है। दोनों संस्थान के इस कार्य की सराहना करते हुए आज समाज के द्वारा इन्हें शाल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरगुजा संभाग के प्रभारी रघुनाथ सोनी ने कहा कि यह काफी गर्व का विषय है कि राजपुर समाज के लोग समाज को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। वही समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि राजपुर समाज से उन्हें काफी सीख मिलती है और सरगुजा संभाग के अन्य जिलों में भी वह इसे लागू करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस दौरान समाज के युवा जिला अध्यक्ष अरुण सोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी, शंभू नारायण सोनी, नरेंद्र सोनी, अनिल सोनी, श्याम बिहारी सोनी, अजय सोनी, रंजीत सोनी, सक्रिय सदस्य संतोष सोनी,सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!