September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

सोनार समाज की मासिक बैठक सम्पन्न,,,समाज के सभी लोगों को साक्षर करने का उठाया बीड़ा…

राजपुर। शुक्रवार को सोनार समाज के ब्लॉक ईकाई अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष ने अपने विचारों और समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से नए नए योजनाओं के माध्यम से सोनार समाज राजपुर ने अपने समाज को पूर्ण साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया है।
     राजपुर सोनार समाज विगत कई पीढ़ियों से संगठित रुप से संचालित हो रहा है उसको आगे बढ़ाते हुए विगत तीन वर्षों से सुरेश सोनी ने अपने नई कार्यकारिणी के सहयोग से कई जन हितकारी योजनाएं लागू कर समाज का उत्थान करते आ रहे हैं। समाज के द्वारा कन्या विवाह योजना,बुजुर्गों के लिए अनुग्रह राशी,हर सप्ताह लक्ष्मी नरायण मंदिर में भंडारे का आयोजन,शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए जूता व पुस्तकें देना का कार्य,गर्मी के समय ठंढे पानी का प्याऊ संचालित करना,पक्षियों के लिए घोसला व दाना पानी की व्यवस्था करना इन योजनाओं के आलवा अब मासिक बैठक के दौरान दो योजनाओं को लागु करने का फैसला सर्व सहमति से लिया गया है। जिसमें इस वर्ष जिस तरह से सरगुजा संभाग में पहली बार इस गर्मी में पारा 41 से 43 डिग्री के पार पहुंच गया है जिसे ध्यान में रखते हुए समाज के हर सदस्यों के घर कम से कम पांच पौधा लगाया जाएगा जिससे पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दूसरा आज के आधुनिक युग में लोगों को साक्षर होना बेहद जरुरी है अगर आज के समय मे समाज में लोग साक्षर नहीं होंगे तो वह समाज आधुनिक काल में पिछड़ा हुआ रह जा रहा है जिससे समाज में कई कुरितियां व ठगी के शिकार होकर लोग बेवजह परेशानी में पड़ जा रहे हैं जिसे देख समाज ने सभी लोगों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है। अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि जब तक हम अपने समाज को पूर्ण रूप से साक्षर कर नही लेते तब तक दूसरों को हम साक्षर करने का उदाहरण नही दे सकते इसलिए हम पहले अपने समाज को पूर्ण साक्षर बनाना हमारा पहला लक्ष्य है इस लिए आज समाज के ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर सभी को स्लेट व पेंसिल देकर पूर्ण साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया गया है इस प्रयास से दूसरे समाज को प्रेरणा देने का कार्य किया गया है।
      इस दौरान संरक्षक नंदलाल सोनी,बीहारी सोनी,उपाध्यक्ष रामआशीष सोनी,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,सह सचिव रंजीत सोनी,युवा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी,अनील सोनी,रविशंकर सोनी,बन्धु सोनी,संतोष सोनी RTO,सुनील सोनी,कन्हाई सोनी,सचिन सोनी,अजीत सोनी,शंकर सोनी खुटनपारा,शंकर सोनी महुआपारा,प्रमोद सोनी,श्याम लाल सोनी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!