
राजपुर। शनिवार देर शाम से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बाद आसपास के सभी नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण जहां राजपुर से ओकरा कोठी पत्थर जाने वाले सड़क पर पड़ने वाले गेउर नदी पर पुल के ऊपर से पानी जा रहा है तो वहीँ राजपुर से अंबिकापुर को जोड़ने वाले मुख्य सड़क एनएच 343 पर पड़ने वाले गगर नदी पर भी पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। वहीँ इस भारी बारिश एवं एनएच 343 में गड्ढे भरी खस्ता हाल सड़कों के कारण रविवार सुबह गागर नदी पर एक मिनी आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर नदी पर जा गिरी।

शनिवार की देर शाम क्षेत्र में फिर से जमकर बारिश हुई।रात भर हुए लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कई नदी नाले उफान पर आ गए हैं। लगातार हो रहे बारिश के कारण राजपुर ओकरा जाने वाले सड़क पर पड़ने वाला गेउर नदी पर पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। गेउर नदी पर पानी पुल के ऊपर से जाने के कारण सड़क के दोनों और आवागमन अवरुद्ध हो गया। वहीं भारी बारिश के कारण अंबिकापुर राजपुर को जोड़ने वाली एनएच 343 मुख्य सड़क पर पड़ने वाले गगर नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। भारी बारिश एवं एनएच 343 के खस्ता हाल सड़क के कारण रविवार सुबह अंबिकापुर से राजपुर की तरफ आ रही एक मिनी ट्रक मुख्य मार्ग में बने गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर गागर नदी पर जा गिरी। हालांकि इस दुर्घटना में मिनी ट्रक में सवार सभी लोगों को स्थानिय लोगों की मदद से बचा लिया गया है।

गागर नदी पर सुबह हुई इस दुर्घटना में मिनी ट्रक क्रमांक CG15 CK 4099 अम्बिकापुर से सामान लोड कर अम्बिकापुर से राजपुर की तरफ जा रही थी तभी लगातार हो रहे तेज बारिश एवं खराब सड़कों की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर गागर नदी में जा गिरी।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रक में सवार ट्रक चालक व अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 के खराब सड़को और सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही है। बारिश में तो यह और भी जानलेवा हो गया है क्योंकि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालक यह तय कर नहीं पाते की गड्ढा कितना गहरा है और वह दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं।




