
अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मेन्ड्राकला निवासी बसंती केवट अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचती है, मुखबीर सुचना पर बसंती केवट के घर दबिश दी गई। बसंती केवट के घर से 12 लीटर महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर.केहरी द्वारा की गई। इस दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे एवं महिला सैनिक चंद्रावती तथा राजकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



