October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

वार्ड क्रमांक 06 में स्वीकृत स्ट्रीट लाइट अन्यत्र लगाने को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश,,,सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में पूर्व में प्रकाश व्यवस्था हेतु स्वीकृत स्ट्रीट लाइट को अन्यत्र लगाने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है वार्ड पार्षद सहित वार्ड वासियों ने इस संबंध में बलरामपुर कलेक्टर सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत राजपुर को वार्ड क्रमांक 06 के साथ होने वाले सौतेले व्यवहार को रोकने के संबंध में आवेदन सौंपा है।
वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद विश्वास गुप्ता एवं अन्य वार्ड वासियों ने आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 (डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड) पूर्व के कार्यकाल में शासन की विभिन्न योजनाओं से वर्षा से वंचित रहा है, जिसके कारण आज भी वार्ड में विकास कार्य से जुड़े कई मूलभूत कार्यों के क्षेत्र में आवश्यकता है, जिसके परिपेक्ष्य में शासन स्तर से प्रकाश व्यवस्था के लिए तीन फेस में 1 प्रभा कश्यप के घर से डॉ. रामप्रसाद घर तक, 2 मेन रोड महुआपारा से लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल तक, 3. सेंट जेवियर्स स्कूल से कृष्ण कुंज तक स्ट्रीट लाइट की स्वीकृति शासन से प्राप्त है, जिसमें विधिवत निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने के साथ ही संबंधित ठेकेदार को कार्यादेश और लेआउट भी प्रदान कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत राजपुर की वर्तमान प्रेसिडेंट इन काउसिल अंतर्गत दिनांक 29/12/2023 को होने वाले बैठक के एजेंडा क्रमांक 02 एवं 03 में किसी बाहरी दलाल के बहकावे में आकर तत्कालिक अध्यक्ष के द्वारा उक्त स्ट्रीट लाईट कार्य का स्थल परिवर्तित करने के सम्बन्ध में एजेंडा रखा है, जो की वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियों से सौतेले व्यवहार करने जैसा मनसा बनाया जा रहा है जो निति पूर्णतः गलत है। जबकि तत्कालिक अध्यक्ष धरम सिंह के वार्ड कमांक 01 एवं मनोनित पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद के वार्ड कमांक 02 के लिए स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्ट लाइंट तथा वार्ड क्रमांक 02 में सीसी रोड निर्माण कार्यों का प्रस्ताव आपके द्वारा दिनाक 21/09/2023 को शासन की ओर प्रेषित की गई है जिसमें से उक्त निर्माण कार्य कराया जाना उचित है। उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर, संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन एवं विकास सरगुजा संभाग सहित मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजपुर से निवेदन किया है कि स्थल परिवर्तित जैसे एजेंडे को वापस लेते हुए नगरीय क्षेत्र में जहां पर स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है, उन स्थानों पर शासन स्तर पर स्वीकृति प्राप्त हो सके उस दिशा में पहल करने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद विश्वास गुप्ता संतोष सिंह शुभम सोनी विष्णु देव तिवारी डॉ रामप्रसाद तिर्की विकास सोनी शमीम रिजवी सचिन सोनी संतलाल ठाकुर दयाशंकर प्रजापति विद्यानंद दुबे आनंद मेहता धमेंद्र गुप्ता सहित वार्डवासी एवं नगरवासीगण उपस्थित थे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!