May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा अग्नि वीर सेना भर्ती 2026 का निशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा अग्नि वीर सेना भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है इसके अंतर्गत अग्नि वीर सेना, में जल सेना, वायु सेना, थल सेना, में आवेदन करने वाले समस्त अभ्यार्थियों का प्रशिक्षण जारी है।

       अग्नि वीर में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा ली जाती है उसके उपरांत बच्चों को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद बच्चों को मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाता ह इस वर्ष अग्नि वीर सेना का आवेदन 10 अप्रैल तक लिया गया जिसमें देश सेवा के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले बहुत सारे युवाओं ने इस वर्ष आवेदन किया है। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में संचालित लक्ष्य शिक्षण संस्थान के निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले वर्ष 30 छात्र-छात्राओं में से 26 छात्र-छात्राओं को सफलता दिलाई जिससे युवाओं में और उत्साह भर दिया है। इस तरह का रिजल्ट ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि शहर में भी नामुमकिन है। 30 छात्र-छात्राओं में से 26 छात्र छात्राएं लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा के लिए समर्पित हो चुके हैं। इस वर्ष पुनः लक्ष्य शिक्षण संस्थान अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर भारतीय सेना को मजबूत करने का सपना बनाया है। यह शिक्षण संस्थान दूर से आने वाले छात्रों को नि:शुक्ल रहने और भोजन की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है। अभी लिखित परीक्षा पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है जहां दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है उसके बाद शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पुनः लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि यदि आप भारतीय सेना में अपना करियर तलाश रहे हैं तो आप अवश्य लक्ष्य शिक्षण संस्थान पहुंचे और अपने सपनों को उड़ान दे।

         सुदर्शन यादव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में एक अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं जो लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों सफलता दिला रहे हैं अब तक सुदर्शन यादव ने लगभग 40 से अधिक छात्र-छात्राओं को देश सेवा के लिए तैयार कर भेज दिया है। इसके अलावा नवोदय विद्यालय,सैनिक स्कूल, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवास विद्यालय, उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में लगभग हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर अपना बेहतर भविष्य निर्माण कर रहे हैं। सुदर्शन यादव ने बताया कि इस वर्ष कुल 50 छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें से 40 से अधिक छात्र छात्राओं को भारतीय सेना में भेजने का सपना बना लिया है। अतः सभी युवा जो देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना रखते हैं जल्द से जल्द लक्ष्य शिक्षण संस्थान पहुंचे और निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!