कुसमी पार्षदों ने अध्यक्ष के बाद अब सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा,,,बलरामपुर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन…

कुसमी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुसमी के मनमाने रवैया के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है।पार्षदों ने इस बावत बलरामपुर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी को ज्ञापन सौंपा है।

कुसमी नगर पंचायत में इन दिनों कुछ भी ठीक नही चल रहा है विगत दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और अब मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों द्वारा दिये गए ज्ञापन में कहा है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अपने पदस्थापना दिवस से ही नगर पंचायत के पार्षदों को दर किनार करते हुए मनमाने ढंग से अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए नगर पंचायत के शासकीय मदों की राशि मनमानी तरीके से खरीदी में भारी मात्रा में कमीशन खोरी कर शासन को भारी मात्रा में क्षति पहुचाने का कार्य किया गया है जिसके कारण नगर का विकास कार्य रूक गया किया हैं।

मनमाने रवैया का उदाहरण यह हैं, कि विगत 25.07.2023 को पी.आई.सी. की बैठक बुलाई गई थी जिसमें मुद्दों पर चर्चा के लिए अध्यक्ष सहित कम से कम चार पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य थी उसके वावजुद भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अड़ियल रवैया अपनाते हुए मात्र अध्यक्ष सहित दो पार्षदों की उपस्थिति में पी.आई.सी. की बैठक में सारे मुद्दों को पारित करा लिया जाता हैं जो कि नियम विरूद्ध हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अड़ियल रवैया से नगर पंचायत के समस्त पार्षदों आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने उक्त विषय में गम्भीरता पूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।उन्होंने यह भी कहा कि कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की जाएगी।


