May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

दारू दे न बे बोलना भारी पड़ा,,कोरवा ने शराब की बोतल सर में दे मारा,,,हुई मौत

बलरामपुर/शंकरगढ़। पहाड़ी कोरवा से दारू मांगने से उग्र कोरवा ने गुस्से में आकर दारू रखे काँच के बॉटल से सर पर वार करने के कारण एक व्यक्ति को मौत हो गई।घटना के बाद रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है।

     जानकारी के अनुसार प्रार्थी शोभनाथ नगेशिया पिता केहरू नगेशिया, उम्र 48 वर्ष, निवासी भरतपुर, थाना शंकरगढ, द्वारा दिनांक 02.01.2025 को थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02 जनवरी के शाम करीब 4:30 बजे अपने दुकान में बैठा था तभी गांव के दीनों प्रजापति’ के घर के पास लडाई झगडा का हल्ला गुल्ला सुनकर देखने गया।जाकर देखा तो दीनों प्रजापति के घर आंगन में इसका छोटा भाई राजेश्वर नगेशिया बेहोश पडा था वहीं पर इसकी पत्नी तिलासो नगेशिया गांव के अन्य लोग मौजूद थे। प्रार्थी के द्वारा अपनी पत्नी तिलासो नगेशिया से घटना के बारे में पुछताछ किया तो बताई कि इसका देवर राजेश्वर नगेशिया ने लिखना उर्फ गूडवा पहाड़ी कोरवा को एक कॉच का बॉटल में शराब ले जाते देख कर दारू दे ना बे कोरवा बोला इतने में लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा को गुस्सा आ गया और राजेश्वर नगेशिया को हाथ झापड़ से मारपीट करते हुए हाथ में रखे कॉच का बॉटल से सिर के पीछे मार दिया जिससे राजेश्वर नगेशिया जमीन में गिर गया।घटना की जानकारी होने पर प्रार्थी तुरंत अपने भाई राजेश्वर नगेशिया को उठा कर भरतपुर अस्पताल ईलाज के लिये ले गया जहाँ अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इसके भाई राजेश्वर को मृत होना बताये।

      प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा पिता मिलकू, जाति पहाड़ी कोरवा, उम्र 36 वर्ष, साकिन भरतपर (बगीचापारा), थाना शंकरगढ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!