November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतर प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश,,, कुपोषण उन्मूलन,पोषण,स्वास्थ्य सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा…

बलरामपुर। जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य आमजनों को राहत पहुंचाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके लिए सुनिश्चित करें कि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न हो। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी तथा लाभ पात्र नागरिकों को दिलाना सुनिश्चित करें।

       जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की जनहितैषी योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

          जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन, टीकाकरण, चिरायु योजना अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए की गर्भवती माताओं का समय पर एएनसी पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें प्रसव पूर्व जांच और पोषण संबंधी लाभ मिल सके। उन्होंने चिरायु योजना अंतर्गत बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण की अद्यतन जानकारी लेते हुए बच्चों में कुपोषण, गंभीर बीमारियों के लक्षण पहचान कर उपचार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड की समीक्षा करते हुए डोर-टू-डोर संपर्क कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएं, जिससे कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न हो।

         कुपोषण की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सुपोषण चौपाल पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सुपोषण चौपाल के माध्यम से समुदाय को कुपोषण के कारण, संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ-शिशु देखभाल के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में निर्धारित दिवसों पर नियमित रूप से सुपोषण चौपाल का आयोजन सुनिश्चित करते हुए गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कुपोषण उन्मूलन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाते हुए कार्य करें।

         बैठक में राजस्व प्रकरण, जनदर्शन, जनशिकायत, पीजी पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का गुणवतापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, सर्व अनुविभागीय अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

आमजनों के समस्याओं के समाधान के लिए हुआ जनदर्शन :-

          संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!