July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त को,,,31 अगस्त तक दावा आपत्ति की जा सकती है…

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का ने लोगों से अपील किया है कि जिले के सभी लोग जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं वे अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 02 अगस्त किया जा रहा है। लोग 31 अगस्त तक मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्ति कर सकते है। इसमें नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता के पलायित, मृत या डुप्लीकेट नाम होने पर विलोपन के साथ मतदाता विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, रिश्तेदार का नाम, फोटो सुधार, जन्मतिथि सुधार, दिव्यांगता पंजीयन, स्थानांतरण हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किये जा सकतें है।
जिले के समस्त 683 मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम जमा की जा सकती है इसके अतिरिक्त आवेदक मतदाता सेवा संबंधित ऑनलाईन मोबाइल वोटर हेल्पलाइन ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पदध् वेब पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकता है। ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं वह मतदाता सूची में पंजीयन हेतु आवेदन कर सकतें है साथ ही 21 वर्ष आयु अथवा अधिक उम्र के व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु शेष है वह अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लेवें। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये प्रारूप 6, नाम विलोपन के लिए फार्म 7 तथा दर्ज विवरण में किसी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म 8 का उपयोग किया जा सकता है। यदि किन्हीं मतदाताओं का एपिक कार्ड गुम अथवा कट-फट गया है तो ऐसे मतदाता भी फार्म 8 भरकर डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता के स्थानांतरण तथा दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु भी फार्म 8 का उपयोग किया जा सकेगा। मतदाता अपनी समस्या दर्ज कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि जिले में 13 नवीन मतदान केंद्र बनाये गए हैं। मतदान केंद्र के युक्तिकरण के तहत प्रतापपुर विधानसभा में 4, रामानुजगंज विधानसभा में 8 तथा सामरी विधानसभा में 1 नये मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसी प्रकार जिले में कुल 19 मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन, 84 मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन तथा 24 मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तित किये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!