July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
चिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

भारत का पहला पोषण उत्कृष्टता केंद्र ऐम्स रायपुर में स्थापित,,,एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन टेली-मेंटरिंग के माध्यम से राज्य भर के कुपोषित बच्चों पर रखेंगे नज़र…

रायपुर। एम्स ने भारत में पहली बार रायपुर में पोषण पर एक गहन और व्यापक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना की है। ये पोषण उत्कृष्टता केंद्र राज्य के विभिन्न अस्पतालों से रेफर किए जाने वाले जटिल  और गंभीर कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए एक अत्याधुनिक कुपोषण रेफरल और उपचार केंद्र (SMART) होगा। इसका मुख्य उद्देष्य राज्य के हर जिले के कुपोषित बच्चों के इलाज, निरंतर देखभाल और विषयानुसार मदद करेगा।
    टेली-मेंटरिंग के माध्यम से एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन राज्य के एनआरसी में गंभीर रूप से कुपोषित (एसएएम) बच्चों के हालात को जांचेंगे। इसी तारतम्य में एक कदम आगे बढ़ते हुए, एम्स केंद्र घर पर कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए समुदाय-आधारित एसएएम (सी-एसएएम) कार्यक्रम का भी समर्थन करेगा।  इसके उचित क्रियान्वयन और प्रबंधन के  लिए राज्य के  सभी जिलों में जिला समन्वयकों को नियुक्त किया गया है।


     एम्स के इस विशेष केंद्र को यूनिसेफ, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के समर्थन में  संचालित होगा। केंद्र का उद्घाटन करते हुए एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह ने किशोर स्वास्थ्य पर पोषण को लेकर और ज्यादा ध्यान देने और एनीमिया और कुपोषण को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।
   पोषण केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर,जॉब जकारिया ,यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख ने कहा कि, पोषण पर उत्कृष्टता केंद्र  शिशु और छोटे बच्चे के आहार (आईवाईसीएफ) प्रथाओं, एनीमिया मुक्त भारत और अन्य पोषण हस्तक्षेपों के घटकों के साथ एक अनूठा मॉडल है। इसके साथ है ये केंद्र, संस्थागत और समुदाय-आधारित एसएएम प्रबंधन,राज्य में स्तनपान प्रथाओं को भी बढ़ावा देगा जिससे बच्चों में कुपोषण, मृत्यु और बीमारियों में कमी आएगी। इन्ही प्रयासों और IYCF प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक कौशल प्रयोगशाला के साथ एक समर्पित केंद्र स्थापित किया गया है।
     इस अवसर पर विशेष रूप से डी.एस. मरावी महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक, डॉ शैलेन्द्र अग्रवाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ,. डॉ अपर्णा देशपांडे यूनिसेफ पोषण विशेषज्ञ एवं डॉ. महेंद्र प्रजापति उपस्थित थे  यूनिसेफ पोषण अधिकारी, और एम्स में बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनिल के गोयल सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!