September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ,,,जिला पंचायत सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों को किया प्रमाण पत्र प्रदान…

राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान योजना अंतर्गत महिला सरपंचों को मिला प्रशिक्षण

बलरामपुर, 22 जनवरी राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान योजनान्तर्गत नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में यह तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यह प्रशिक्षण 19 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक विभिन्न बैचों में आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को प्रथम बैच की महिला सरपंच जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


      प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने स्वयं उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पंचायतों की भूमिका, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, स्व-रोजगार के अवसरों तथा ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सभी महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। सामान्य चर्चा के दौरान महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षणार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। प्रशिक्षण में सहभागियों द्वारा जिज्ञासाएं रखी गईं जिनका समाधान भी किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत कुसमी एवं जनपद पंचायत शंकरगढ़ के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!