July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़सरगुजासीतापुर

सीतापुर क्षेत्र में नहीं थम रहीं यूकेलिप्टस के पेड़ों की अवैध तस्करी,बिना परमिशन इसकी कटाई और दीगर राज्यों में बिक्री जोरों पर,आखिर कब लगेगा इस पर अंकुश,बड़ा सवाल…???

सरगुजा/सीतापुर:- सरगुजा जिले के सीतापुर सहित अलग-अलग इलाकों में यूकेलिप्टस और सेमर के पेड़ों की अवैध कटाई और इसका परिवहन जोरो पर है।

आपको बता दें कि आज सीतापुर नगर पंचायत इलाकें में यूकेलिप्टस के पेड़ों की बिना अनुमति अवैध कटाई और इसकी परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर तत्काल सीतापुर नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने छापेमार कारवाई करते हुए उरांवपारा और पुरानी बस्ती सड़क किनारे स्थित मैदान से तकरीबन 03 नग यूकेलिप्टस पेड़ की लकड़ियों को जप्त किया है।

वहीं इस दौरान मौके पर पहुंचे सीतापुर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की गाड़ी को देखकर इसकी तस्करी कर रहें तस्कर के सहयोगी मौके से फरार हो गए जहां मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने इसकी जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि बिना प्रशासन के अनुमति बिना ही यूकेलिप्ट्स पेड़ो की अवैध कटाई और परिवहन तस्करों द्वारा किया जा रहा था जबकि इसे लोड किसी अन्य तस्कर के द्वारा किया जा रहा था।

वहीं इधर नायब तहसीलदार और पटवारी ने पंचनामा तैयार करते हुए यूके लिपटस की लकड़ी को जप्त करते हुए उसके ही मालिक सुदीप पैंकरा को सुपर्द करते हुए पूरे मामले में आगे की जांच और कारवाई शुरू कर दी है।

विदित हो कि सीतापुर इलाकें में यूकेलिप्टस और सेमर पेड़ो की तस्करी जोरो पर है जहां तस्कर प्रशासन के बिना अनुमति के ही किसानों को अपने झांसे में लेकर औने-पौने दामों पर इसका सौदा कर इसकी कटाई कर इसे उत्तरप्रदेश सहित अन्य दीगर राज्यों में बेच रहें है,वहीं इधर प्रशासन ऐसे तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहीं है ताकि इसकी तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!